{"_id":"59bab6024f1c1b1d688b491c","slug":"161505408514-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के
विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
क्रासर
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पिछले दिनों गोरखपुर व फर्रुखाबाद में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में हुई मौतों तथा सुविधाओं व चिकित्सकों की कमी से जिले में बदहाल पड़े अस्पतालों से नाराज कांग्रेसी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलेक्ट्रेट मोड़ पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मोतीलाल यादव को दिया। ज्ञापन में जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही आवश्यक संसाधनों को मुहैया करवाने, आईसीयू, अल्ट्रासांउड एवं ब्लड बैंक स्थापित करवाने तथा सीएचसी में रात्रि में चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित करवाने की मांग की गई है। कांग्रेसियों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश व केंद्र सरकार के आर-पार की लड़ाई के साथ ही बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष योंगेद्र मिश्र, सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे, जगदीशपुर के पूर्व विधायक राधेश्याम, मोहम्मद नईम, संजय पाठक, धर्मेंद्र शुक्ल, नरसिंह बहादुर सिंह, प्रदीप सिंघल, माता प्रसाद वैश्य, अनिल सिंह, अच्छेलाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।