{"_id":"596d02fc4f1c1bcc5d8b4602","slug":"161500316412-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने दी ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी
- राशन वितरण गोदाम पन्ना टिकरी में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
- पयागीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर भाकियू ने लगाई पंचायत
सुल्तानपुर। राशन वितरण गोदाम में व्याप्त भ्रष्टाचार, पूर्ति निरीक्षक के मनमाने रवैये, राशन वितरण में घटतौली समेत अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को पयागीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर पंचायत लगाई। संगठन ने मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सोमवार को पयागीपुर स्थित भाकियू के कैंप कार्यालय पर आयोजित पंचायत में भदैंया विकास क्षेत्र के कई कार्डधारक एकत्र हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि कामतागंज बाजार में स्थित राशन वितरण गोदाम पन्ना टिकरी में पूर्ति निरीक्षक भदैंया मनमानी करते हैं। कोटेदार राशन वितरण में घटतौली करता है। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुशल तिवारी ने आरोप लगाया कि एक साल से राशन वितरण गोदाम पन्ना टिकरी कामतागंज के एमआई बिना सत्यापन के कोटेदारों को राशन की उठान करवा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बालमपुर, मझिलेगांव, नरहरपुर, केनौरा, बरसड़ा, ऊंचहरा, बरुई समेत कई गांव में राशन वितरण के समय पूर्ति निरीक्षक भदैंया के मौके पर नहीं पहुंचने से कोटेदार मनमानी करते हैं। चेतावनी दी कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी तो ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों के कार्यालय के सामने ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामआसरे, सियाराम, राजमणि, रमेश, अशोक, पूनम, राजमती, किरन, अख्तरी बानो, रश्मि यादव, संगीता समेत बड़ी संख्या में भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।