फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   161 couples tied the knot

Sultanpur News: विवाह बंधन में बंधे 161 जोड़े

Sat, 08 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
161 couples tied the knot
बल्दीराय ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में फेरे लेते जोड़े। 
कूरेभार (सुल्तानपुर)। ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कूरेभार ब्लॉक से 113, पीपी कमैचा से 41, दोस्तपुर से छह और अखंडनगर से एक जोड़ा शामिल हुआ। एक मुस्लिम जोड़े सहित कुल 161 ने विवाह जीवन की शुरुआत की। समारोह के लिए 200 जोड़े पंजीकृत हुए थे, जिसमें 39 जोड़े नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार और बीडीओ श्रीकांत तिवारी ने सभी जोड़ों को उपहार दिए। पंडित वीरेंद्र शुक्ला ने पंडित विनोद कुमार पांडेय के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। एक मुस्लिम जोड़े का हाफिज मो. जीशान खान ने निकाह कराया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत प्रकाश मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण मुदित शंकर, वीडीओ ( ग्राम विकास अधिकारी) साक्षी पाठक, काजल सिंह, अनुराग पांडेय, पंकज कनौजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेषमणि मौर्य सहित कन्या और वर पक्ष के लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

83 जाेड़े एक दूजे के लिए हुए
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बल्दीराय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 83 जोड़ों ने शादी के बंधन में बंधकर जीवन के नए सफर की शुरुआत की। कुल 99 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन 16 जोड़े नहीं आए।

पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का काजी ने निकाह कराया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, खंड विकास अधिकारी राधेश्याम, डीसी मनरेगा अजीत सिंह, एपीओ नवीन मिश्रा, लेखाकार मनोज यादव, एडीओ समाज कल्याण अरविंद रावत आदि मौजूद रहे। (संवाद)

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed