{"_id":"5faac65a8ebc3eefb908b100","slug":"16-thousand-old-age-pensioners-increased-in-verification-sultanpur-news-lko5496199110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में बढ़े 16 हजार वृद्घावस्था पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में बढ़े 16 हजार वृद्घावस्था पेंशनर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वृद्धावस्था पेंशन की सूची में शामिल करीब पांच पेंशनर मृतक पाए गए हैं। सत्यापन में मृतक मिलने पर उनका नाम काट दिया गया है। इसके साथ ही करीब 16 नए पेंशनर सूची में शामिल किए गए हैं। नाम कटने व नए पात्रों के शामिल होने से जिले में पेंशनरों की संख्या करीब 89 हजार हो गई है।
समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना का शासन के निर्देश पर पिछले माह ब्लॉकों से सत्यापन कराया गया। प्रत्येक वर्ष होने वाले सत्यापन में इस बार भी योजना की सूची में शामिल 4912 पेंशनर मृतक पाए गए हैं। इसके साथ ही 86 पेंशनर अपात्र मिले हैं।
मृतक व अपात्र मिलने पर उनका नाम योजना की सूची से काट दिया गया है। इसके साथ ही सत्यापन में 15,829 लोग पात्र पाए गए हैं। आवेदन करने वालों में करीब 16 हजार लोगों के पात्र मिलने पर विभाग ने उनके पेंशन की स्वीकृति दिला दी है।
विज्ञापन
पात्रों का नाम योजना की सूची में शामिल कर लिया गया है। अपात्रों, मृतकों का नाम कटने व नए पात्रों को योजना में शामिल किए जाने से जिले में मौजूदा समय में पेंशनरों की संख्या 88,813 हो गई है। अब इन्हें योजना की पेंशन दिलाए जाने की तैयारी चल रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि पेंशनरों को तीसरी किस्त दिलाने की तैयारी चल रही है। बताया कि पूर्व से पेंशन प्राप्त कर रहे लोगों को अपने आधार कार्ड व बैंक खाते की फोटो प्रति संबंधित विकास खंड या समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। आधार कार्ड व बैंक पासबुक से संख्या मिलान के बाद ही पेंशन पात्रों के खाते में जा सकेगी।