फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16,647 people quarantined from city to village

शहर से लेकर गांव तक 16,647 लोग क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
16,647 people quarantined from city to village
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले में 14,647 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों को भोजन की व्यवस्था प्रशासन, विभिन्न संगठनों व संस्थानों की ओर दी जा रही। प्रशासन ने लोगों को क्वारंटीन करने के लिए जिले में 36 शेल्टर होम भी बनाया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले में अभी तक 14,647 लोगों को क्वारंटीन किया है। प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 14,512 व शहरी क्षेत्रों में 135 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें वे लोग शामिल हैं जो विभिन्न प्रांतों व जिलों से पहुंचे हैं। परदेसियों को क्वारंटीन करने के बाद स्वास्थ्य टीम की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी बराबर ली जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर जिले में 36 शेल्टर होम (आश्रय स्थल) बनाया गया है। इसमें अभी तक 409 लोगों को रखा गया है। प्रशासन ने 36 सामुदायिक रसोई घर भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चिकित्सीय, प्रसाधन, बिस्तर, सैनिटाइजर, साबुन, भोजन व साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। प्रशासन, विभिन्न संगठनों व संस्थानों की ओर से लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना भोजन का पैकेट बंटवाया जा रहा है।

डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों की ओर से आश्रय स्थलों आम रसोईघरों व अन्य जगहों पर 18,271 भोजन का पैकेट बांटा गया है। जिला प्रशासन व अन्य सरकारी संस्थाओं की ओर से अभी तक 4301 भोजन का पैकेट जरूरतमंदों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed