{"_id":"5d0a79028ebc3e07be2d93c7","slug":"15609674123-sultanpur-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने किया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने किया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार की शाम अमहट में तकरीबन बनकर तैयार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। साफ-सफाई कराने का निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिया गया है।
अमहट में तकरीबन बनकर तैयार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मंगलवार की देर शाम जिलाधिकारी सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, कक्षाओं में फर्नीचर अलमारी, कंप्यूटर कक्ष समेत प्रशिक्षुओं के आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही अंदर बने अस्पताल, गेस्ट हाउस व इंटरलॉकिंग कार्य को देखा।
विज्ञापन
डीएम ने कार्यदायी संस्था से साफ-सफाई कराने का निर्देश एसपी प्रशिक्षण केंद्र संतोष कुमार सिंह को दिया। प्रशिक्षण केंद्र के एसपी ने दोनों अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बुधवार को अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। सुनवाई के दौरान उनके पास कुल 86 प्रार्थना पत्र आए। बताया कि इसमें 58 ऑनलाइन व 28 ऑफलाइन प्रार्थना पत्र रहे।
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। कहा कि जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों का अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।