{"_id":"5d0a78e98ebc3e07be2d93be","slug":"15609673879-sultanpur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में उठा छुट्टा मवेशियों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में उठा छुट्टा मवेशियों का मुद्दा
विज्ञापन

गौरीगंज। शासन के आदेश पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में छुट्टा मवेशियों से नष्ट हो रही फसल, मांग के सापेक्ष कम मिल रही बिजली और सूखे पड़े तालाबों व नहरों का मुद्दा छाया रहा।
दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आदेश देते हुए किसानों को कृषि व अन्य विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
किसान समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसान दिवस आयोजित किया जाता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में छुट्टा मवेशियों की वजह से नष्ट हो रही फसल, रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं होने, टूटे पड़े खंभे व विद्युत तारों के साथ ही गांव में सूखे पड़े तालाबों तथा नहरों से पानी नदारद रहने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन
किसान धान रोपाई के सीजन में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं होने तथा सूखी पड़ी नहरों के साथ माइनरें सिल्ट से पटी होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंचने से परेशान दिखे।
डीएम ने अफसरों से जिम्मेदारों को अगले दिवस के पहले समस्याएं निस्तारित करने का आदेश देते हुए मौजूद किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने किसानों की समस्या निस्तारित नहीं होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में सीडीओ प्रभुनाथ, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. एचके मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।