फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ग्रेडेड लर्निंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 अध्यापक सम्मानित

ग्रेडेड लर्निंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 अध्यापक सम्मानित

Thu, 20 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रेडेड लर्निंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 अध्यापक सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 अध्यापक सम्मानित
विज्ञापन


सुल्तानपुर। शिक्षा कायाकल्प योजना में विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को शिक्षण विधि को रोचक बनाने के टिप्स भी दिए गए।

मिशन शिक्षा कायाकल्प (ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम ) पर आधारित समीक्षा बैठक सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर उप जिलाधिकारी विधेश ने किया।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जनपद के सभी विद्यालयों में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम चलाया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पठन कौशल व गणितीय दक्षता विकसित करना था।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम की समीक्षा की गई, जिसमें बच्चों के सीखने में हुई प्रगति में कक्षा एक व दो स्तर पर जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान तथा कक्षा तीन व पांच स्तर पर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राम नरेश पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की टेस्टिंग करके यह पता लगाया गया कि बच्चों ने कितना सीखा है।

बच्चों के स्तरानुसार समूह बनाकर उन्हें टीएलएम व खेल-खेल विधि से संख्या पहचान, अक्षर पहचान, जोड़ व घटाव, गुणा व भाग आदि को सिखाया गया। मार्च में बच्चों की अंतिम जांच करके यह देखा गया कि बच्चों में कितनी प्रगति हुई।

अपर उप जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा व पढ़ने का अच्छा माहौल देना हम सभी का लक्ष्य है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक में ब्लॉक वार बच्चों के सीखने की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।


वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने कक्षा शिक्षण में कहानी, खेल व गतिविधियों को अवश्य अपनाएं। समारोह में प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed