फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जुलाई तक होगी गोल्डेन कार्ड बनाने की समय सीमा

जुलाई तक होगी गोल्डेन कार्ड बनाने की समय सीमा

Tue, 18 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जुलाई तक होगी गोल्डेन कार्ड बनाने की समय सीमा
जुलाई तक बन जाए सभी के गोल्डेन कार्ड
विज्ञापन


गौरीगंज। आयुष्मान भारत के तहत चिह्नित 1,22,472 लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक महज 22,551 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनने पर सीएमओ ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

सीएमओ ने आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक समेत सभी सीएचसी अधीक्षकों को योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए जुलाई माह तक हर हाल में शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनाने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को बेहतर व पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित है। योजना के तहत जिले में कुल एक लाख 22 हजार 472 लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की ओर से आए पत्र का वितरण भी किया जा चुका है। योजना के तहत इलाज की सुविधा के लिए लाभार्थी के पास गोल्डेन कार्ड होना आवश्यक है।

इसके लिए जहां विभाग की ओर से सीएचसी पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं वहीं इच्छुक लाभार्थी किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।

बावजूद इसके अब तक जिले में महज 22 हजार 551 लाभार्थियों का ही गोल्डेन कार्ड बनाया जा सका है। कार्ड बनने की प्रगति बेहद धीमी होने से नाराज सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

सीएमओ ने आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक अनूप तिवारी तथा समस्त सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर आशा व एएनएम के माध्यम से चयनित लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी है।


सीएमओ ने सभी अधीक्षकों को अस्पताल की दीवार पर आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले लाभ को लिखाने तथा जुलाई माह तक हर हाल में चयनित सभी लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने की समय सीमा तय की है। नियत समय तक कार्ड बनाने का कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed