फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कुंभ, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें कई घंटे लेट

कुंभ, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें कई घंटे लेट

Wed, 19 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
कुंभ, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें कई घंटे लेट
कुंभ, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें कई घंटे लेट
विज्ञापन


सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुंभ सुपर फास्ट, बेगमपुरा, श्रमजीवी समेत आठ ट्रेनों का संचालन मंगलवार को तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। आठ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भीषण गर्मी में स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त चल रहा है। मंगलवार को हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से किया गया। वरुणा अप एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन


हावड़ा-अमृतसर अप एक्सप्रेस का संचालन पौने दो घंटे विलंब से किया गया। माल्दा टाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन पौने दो घंटे विलंब से किया गया। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे लेट रही। आनंद विहार से स्थानीय स्टेशन को आने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा तीन घंटे देरी से पहुंची।


कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed