{"_id":"5d03dd9b8ebc3e6c6d27bb15","slug":"156053441615-sultanpur-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम खराब होने से ठप हुई रेल आरक्षण की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम खराब होने से ठप हुई रेल आरक्षण की बुकिंग
विज्ञापन
सिस्टम खराब होने से ठप हुई रेल आरक्षण बुकिंग
गौरीगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग काउंटर सिस्टम शुक्रवार सुबह अचानक खराब हो गया। सिस्टम खराब होने के कारण बुकिंग कार्य पूरी तरह बंद हो गया।
इसके कारण तत्काल टिकट लेने के लिए रात भर स्टेशन पर पंक्तिबद्ध यात्रियों के साथ अन्य आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इससे विभाग को करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर यात्रा करने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
आलम यह है कि स्टेशन पर जहां आरक्षण सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही होता है वहीं आए दिन सर्वर व सिस्टम खराब होने के अलावा कभी-कभी एकदम ठप भी हो जाता है।
शुक्रवार सुबह एक बार फिर आरक्षण केंद्र पर लगा कंप्यूटर सिस्टम अचानक खराब हो गया। सिस्टम खराब होने से आरक्षण बुकिंग काउंटर से यात्रियों को न तो आरक्षित टिकट मिला और न ही तत्काल टिकट।
विज्ञापन
आरक्षण केंद्र पर मात्र अनारक्षित टिकट ही बेचे जा रहे हैं। आरक्षित और तत्काल टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सिस्टम खराब होने से रेल महकमे को भी एक दिन में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने सिस्टम खराब होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शीघ्र ही सिस्टम सही होने की उम्मीद है।