फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सात करोड़ 14 लाख से संवरेंगे 30 मॉडल स्कूल

सात करोड़ 14 लाख से संवरेंगे 30 मॉडल स्कूल

Wed, 29 May 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सात करोड़ 14 लाख से संवरेंगे 30 मॉडल स्कूल
सात करोड़ से संवरेंगे 30 मॉडल स्कूल
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले के 30 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में एक विद्यालय हिंदी मीडियम व एक इंग्लिश मीडियम का आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा।

मॉडल स्कूल बनने वाले इन विद्यालयों के भौतिक परिवेश को संवारने के लिए प्रति विद्यालय 23 लाख 80 हजार रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से जिले में सात करोड़ 14 लाख रुपये मॉडल स्कूलों की व्यवस्था संवारने में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के 14 ब्लॉक व एक नगर क्षेत्र को मिलाकर प्रति क्षेत्र में दो-दो मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। शासन के निर्देश पर प्रत्येक विकास क्षेत्र में एक हिंदी व एक इंग्लिश मीडियम विद्यालयों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने, संसाधनों की व्यवस्था जैसे टाइल्स, फर्नीचर, प्रसाधन, सोलर सिस्टम, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, डिजिटल क्लास रूम, व्हाइट बोर्ड, पेंटिंग, वाटर कूलर, खिलौने, अग्निशमन यंत्र, झूले आदि की व्यवस्था की जाएगी।

इसके लिए प्रत्येक मॉडल स्कूल में 23.80 लाख रुपये खर्च होंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेद्र बहादुर सिंह ने मॉडल स्कूलों के प्रस्ताव की वार्षिक कार्ययोजना एवं कास्ट सीट पीएमएस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। ताकि जल्द से जल्द बजट रिलीज किया जा सके।

मॉडल स्कूलों को आकर्षक बनाने के लिए टाइल्स लगाई जाएगी। इसके लिए बजट में से सर्वाधिक 6. 25 लाख रुपये आवंटित किया गया है।

बाउंड्रीवॉल के लिए एक लाख रुपये, प्रसाधन के लिए 50 हजार, फर्नीचर के लिए साढ़े तीन लाख, 10 केवीए सोलर सिस्टम के लिए पांच लाख, पुस्तकालय/साइंस लैब के लिए एक लाख, डिजिटल क्लास रूम के लिए एक लाख, पांच व्हाइट बोर्ड के लिए 25 हजार, पेंटिंग के लिए डेढ़ लाख खर्च होंगे।

रनिंग वाटर सुविधा के लिए डेढ़ लाख, खेल सामग्री के लिए 30 हजार, माइक सिस्टम/ड्रम सिस्टम के लिए 50 हजार, वाटर कूलर के लिए 30 हजार, झूला के लिए 50 हजार, खिलौने (शैक्षिक एवं अन्य) के लिए 10 हजार, साइंस, मैथ्स व लैंग्वेज लैब के लिए 50 हजार व 10 हजार रुपये अग्निशमन यंत्र के लिए मिलेगा।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 77 इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इसमें पिछले वर्ष नगर क्षेत्र को मिलाकर कुल 75 विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में चयनित किए गए थे। वहीं कूरेभार के कस्बा एवं दूबेपुर के भादा में पहले से ही इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल संचालित हैं।

पहली बार हिंदी मीडियम के विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। जिले के जिन 30 प्राइमरी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना है, उसमें 15 विद्यालय हिंदी मीडियम के होंगे।

सरकार का मानना है कि मॉडल स्कूलों में नामांकन में वृद्धि होगी। साथ ही शैक्षिक स्तर भी सुधरेगा। मॉडल स्कूलों को आकर्षक बनाने के पीछे यही मुख्य उद्देश्य है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल स्कूलों की वार्षिक कार्ययोजना पीएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। मॉडल स्कूलों के लिए विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। बजट मिलते ही सौंदर्यीकरण कराने की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। ताकि जल्द से जल्द मॉडल स्कूल संचालित किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed