फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अपने पदों से हटाए जाएंगे 68 एबीआरसी

अपने पदों से हटाए जाएंगे 68 एबीआरसी

Wed, 29 May 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अपने पदों से हटाए जाएंगे 68 एबीआरसी
अपने पदों से हटाए जाएंगे 68 एबीआरसी
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले के 14 ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र में कार्यरत 68 एबीआरसी अपने पदों से हटाए जाएंगे। इन सभी को शासन से दिए गए ‘इच्छा’ मोबाइल एप पर ऑनलाइन अनुश्रवण एवं कक्षावलोकन की रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन निर्देशों के अनुरूप सह समन्वयकों ने कार्य नहीं किया।

जिले के 14 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र में वर्तमान में कुल 73 एबीआरसी कार्यरत हैं। इसमें अखंडनगर में छह, बल्दीराय में चार, भदैंया में छह, धनपतगंज में पांच, दोस्तपुर में तीन, दूबेपुर में छह, जयसिंहपुर में पांच, कादीपुर में छह, करौंदीकलां में चार, कूरेभार में पांच, कुड़वार में चार, लंभुआ में पांच, मोतिगरपुर में चार, प्रतापपुर कमैचा में छह व नगर क्षेत्र में चार ब्लॉक सह समन्वयक तैनात हैं।
विज्ञापन


शासन ने ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सह समन्वयकों को ‘इच्छा’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अनुश्रवण एवं कक्षावलोकन किए जाने का निर्देश दिया था। इसमें कक्षावलोकन की न्यूनतम 30 मिनट अवधि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे अधिकतर ब्लॉक सह समन्वयकों ने मात्र दो से नौ मिनट में संपन्न कर दिया था। पिछले दिनों शासन स्तर पर माह अक्तूबर 2018 से मार्च 2019 तक कक्षावलोकन एवं अनुश्रवण की समीक्षा की गई तो जिले के 73 में 68 एबीआरसी मानक के अनुरूप खरे नहीं उतरे।

बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने 60 प्रतिशत से कम कार्य निष्पादन करने वाले ब्लॉक सह समन्वयकों को बदलने का निर्देश बीएसए को दिया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने 10 जून तक ब्लॉक सह समन्वयकों को प्रत्यावर्तित कर रिपोर्ट तलब की है।

जिले के दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र की एबीआरसी महिमा सिंह, कादीपुर के प्यारेलाल गुप्ता, कुड़वार के सचिन सिंह, अखंडनगर के मूलचंद त्रिपाठी व अंबरीश कुमार पांडेय ने 60 प्रतिशत से अधिक कार्य संपन्न किया है। इन पांचों को छोड़कर सभी 68 एबीआरसी पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि मानक के अनुरूप ऑनलाइन अनुश्रवण व कक्षावलोकन न करने वाले सह समन्वयकों से तीन जून तक स्पष्टीकरण मांगा है।


स्पष्टीकरण न देने वाले सह समन्वयकों को यह मान लिया जाएगा कि उन्हें इस विषय में कुछ नहीं कहना है। 10 जून तक रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed