{"_id":"5ced6d1fbdec22075b0c0d2f","slug":"15590638878-sultanpur-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत फॉल्ट ठीक कर रहे युवक को लगा करंट, मौत
अमेठी। पावर कॉर्पोरेशन में दिहाड़ी पर लाइन दुरुस्त करने वाले एक युवक की मंगलवार की शाम करंट से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि विभागीय लोगों ने हादसे से पल्ला झाड़ लिया है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी नसीब अली (35) पुत्र अब्दुल कलीम पावर कॉर्पोरेशन के थौरी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लोगों के साथ दिहाड़ी पर लाइन ठीक करने का काम करता था।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे नसीब अली थौरी उपकेंद्र से शट डाउन लेकर रानीगंज में फॉल्ट ठीक करने गया था। वह हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था कि अचानक सप्लाई चालू हो जाने से उसे करंट लग गया। करंट लगते ही नसीब नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
नसीब के साथ मौजूद लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नसीब के परिवारीजनों ने बताया कि वह दिहाड़ी पर कई साल से थौरी विद्युत उपकेंद्र पर काम करता था। उधर, पावर कॉर्पोरेशन से जुड़े लोगों ने नसीब के कार्य करने की बात से इंकार किया है।