फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रेमी युगल ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर की आत्महत्या

प्रेमी युगल ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर की आत्महत्या

Mon, 27 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर की आत्महत्या
प्रेमी युगल ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन


सुल्तानपुर। मीरपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह किसान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम दोनों शव की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। मृतक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे।

अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह एक युवक और युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसओ अजय प्रताप यादव को दी थी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे एसओ शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश में जुटे थे। एसओ अखंडनगर ने जिले के आस-पास इलाकों में डीसीआरबी से शव पाए जाने की सूचना भी प्रसारित करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम दोनों शवों की शिनाख्त उनके परिवारीजनों ने की। एसओ ने बताया कि युवक अखंडनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि युवती जौनपुर जिले की रहने वाली थी।

युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। यह बात परिवारीजनों को मंजूर नहीं थी। शादी न हो पाने से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी की है।


एसओ ने बताया कि दोनों ने किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की है। कुछ लोगों ने दोनों को ट्रेन के सामने कूदते देखा है। हादसे के बाद ट्रेन भी रुक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed