{"_id":"5cead844bdec2207524967da","slug":"15588947103-sultanpur-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सुल्तानपुर। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक का क्षेत्र के खडुआन गांव में पेड़ से शव लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के खडुआन गांव निवासी कांशीराम की बेटी की शनिवार को गोदभराई थी। गोदभराई में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार आए हुए थे।
कार्यक्रम में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाटूपुर गांव का सोनीलाल (35) पुत्र हरीलाल भी पत्नी और तीन बच्चों के साथ शुक्रवार को पहुंचा था। सोनीलाल और कांशीराम आपस में साढू हैं।
शनिवार को गोदभराई की रस्म संपन्न हुई। उसके बाद सभी मेहमान चले गए, लेकिन सोनीलाल अपने परिवार के साथ रुक गया था। रविवार की सुबह लोगों ने शिवगढ़-श्रीरामपुर संपर्क मार्ग के किनारे आम के पेड़ से सोनीलाल का शव लटकता हुआ देखा।
विज्ञापन
कांशीराम के घर से करीब सात सौ मीटर दूर मिले शव की शिनाख्त सोनीलाल के रूप में हुई तो घर मे कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोनीलाल के परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।