{"_id":"5ce2e4ffbdec22070352b6bc","slug":"155837368418-sultanpur-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउड स्पीकर से प्रसारित होंगे मतगणना के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउड स्पीकर से प्रसारित होंगे मतगणना के नतीजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाउड स्पीकर से प्रसारित किए जाएंगे गणना की नतीजे
सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव की गणना के राउंडवार नतीजों का प्रसारण लाउड स्पीकर से होगा। प्रत्येक राउंड की गणना में प्रत्याशियों को मिले वोटों की जानकारी एआरओ अपने टेबल से विधानसभा क्षेत्रवार देंगे।
आरओ इसका प्रसारण करेंगे। प्रशासन ने गणना की योजना तैयार कर ली है। गणना की गंभीरता को देखते हुए अमहट स्थित मंडी परिषद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव की अमहट स्थित मंडी परिषद में मतगणना होगी। आयोग के निर्देश पर प्रशासन सुबह आठ बजे से मतगणना कराने की तैयारी में जुटा है। इसे देखते हुए गणना कर्मियों को सुबह सात बजे परिसर में बुलाया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की गणना कराने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार 14 गणना टेबल लगाने की योजना बनाई है। ईवीएम के वोटों की गणना इन्हीं टेबलों पर होगी।
पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 गणना टेबल लगाने की तैयारी चल रही है। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के पांडालों में दो टेबल लगाए जाएंगे।
अमहट स्थित मंडी परिषद में मतगणना के लिए प्रशासन ने 380 गणना कर्मियों को लगाया है। इसमें 10 फीसदी आरक्षित कार्मिक भी शामिल हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक की ड्यूटी रहेगी। इसमें एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है।
मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस विभाग ने करीब 500 पुलिस कर्मियों के साथ सीओ, एसएचओ, उपनिरीक्षकों को ड्यूटी पर लगाया है।
इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। सुरक्षा की मानीटरिंग पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स स्वयं करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए पूरा इंतजाम कर लिया गया है।
गणना में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस के साथ गणना में मजिस्ट्रेटों को भी लगाया गया है।