{"_id":"599b12324f1c1b20188b481f","slug":"151503334962-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वध प्रतिबंधित मवेशियों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वध प्रतिबंधित मवेशियों के साथ दो गिरफ्तार
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वध प्रतिबंधित मवेशियों
के साथ दो तस्कर दबोचे
फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। पीढ़ी के पास पुलिस टीम ने सोमवार को पिकअप पर लदे पांच प्रतिबंधित मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी के समीप स्थित सिपाही मनजीत व संजीत सोमवार को बैंक ड्यूटी पर तैनात थे। तभी उन्हें एक पिकअप पर कुछ संदेह हुआ तो उसे रोका। सिपाहियों के रोकने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा। दोनों सिपाहियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। जयसिंहपुर कोतवाल ने पीआरबी को वाहन को रोकने का आदेश दिया। पीआरबी ने पीढ़ी नहर के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उस पर पांच प्रतिबंधित मवेशी लदे मिले। पुलिस के मुताबिक पिकअप चालक की पहचान बृजलाल निवासी बासुपुर थाना गोसाईगंज व खलासी की चकई राम निवासी मोती गंज बेलगरा थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि अंबेडकर नगर से वध प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर तियरी ले जा रहे थे।