{"_id":"595d1b594f1c1b92198b4568","slug":"151499274073-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के साथ हुआ था गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के साथ हुआ था गैंगरेप
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 घंटे बाद पुलिस ने कराया
छात्रा का मेडिकल परीक्षण
क्रासर
जिला महिला अस्पताल में हुई छात्रा की जांच
सीएमएस ने कहा, छात्रा के साथ हुआ है रेप
सुल्तानपुर। डीएम आवास के पास से दो दिन पूर्व अगवा की गई छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। 50 घंटे बाद पुलिस ने आखिरकार छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। जिला महिला अस्पताल में छात्रा की जांच में रेप की पुष्टि हुई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा शहर के एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। बीते सोमवार की सुबह करीब सात बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से पैदल ही निकली थी। वह डीएम आवास के समीप पहुंची थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंच गए। छात्रा की एक युवक ने पिटाई के बाद उसे डराकर बाइक पर बैठा लिया था। दोनों युवक छात्रा को लेकर पांचोपीरन जंगल में पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला दरोगा मंजू देवी छात्रा पर बयान बदलने का दबाव बनाती रही। पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लगातार छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को सिरे से खारिज कर रही थी। बुधवार को भाजपे नेत्री व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की पदाधिकारी पूजा कसौधन जिला अस्पताल पहुंची और छात्रा के परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान दबाव में आई पुलिस ने आखिरकार छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल में भेजा। जिला महिला अस्पताल में डॉ. आनंद सिंह ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया। परीक्षण में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हुई। डां. आनंद ने अपनी रिपोर्ट सीएमएस डॉ. उर्मिला चौधरी के पास भेज दी। नगर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जो मुकदमा दर्ज है उसके साथ ही दुष्कर्म की धारा को भी बढ़ा दिया जाएगा। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उर्मिला चौधरी ने कहा कि जांच रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म होना पाया गया है।