{"_id":"6938647e7a90e918eb0abe23","slug":"1500-players-will-participate-in-the-mp-sports-competition-preparations-have-begun-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-145979-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे 1500 खिलाड़ी, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे 1500 खिलाड़ी, तैयारियां शुरू
Tue, 09 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
सुल्तानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत पांचों विधानसभा क्षेत्र में हुई विधायक खेल स्पर्धा के विजयी हुए खिलाड़ी अब सांसद खेल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में करीब 1500 खिलाड़ियों ने आठ खेलों में जीत हासिल की है।
ये खिलाड़ी शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा में अपना हुनर दिखाएंगे। स्पर्धा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं हो सकी है।
जिले में 26 नवंबर से अलग-अलग तिथियों में सुल्तानपुर, कादीपुर, सदर, इसौली व लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन किए गए। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन फुटबॉल व जूडो में करीब 1500 खिलाड़ी विजेता हुए हैं। इन खेलों को कराने के लिए विधानसभावार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
अलग-अलग आयु वर्ग में विजेता खिलाड़ी अब पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के लिए तैयारी शुरू कर दिए हैं। खेल आयोजन की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ाधिकारी को सौपी गई है। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। खेल मैदान में साफ-सफाई कराई जा रही है। जल्दी ही खेल की तिथि जारी हो जाएगी।