{"_id":"1b1f562df443a6caca54e5cb82147e66","slug":"15-thousand-people-will-march-along-the-path-of-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार लोग एक साथ बढ़ेंगे योग की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार लोग एक साथ बढ़ेंगे योग की राह पर
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले में करीब 27 स्थानों पर योग का कार्यक्रम होगा। यह आयोजन प्रमुख सात संस्थाएं मिलकर कर रही हैं। शहर के खुर्शीद क्लब, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, पर्यावरण पार्क, जिला कारागार के साथ 24 स्कूल व कॉलेजों में भोर से ही योग का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
करीब 15 हजार लोगों को एक साथ योगाभ्यास कराने का लक्ष्य है। कार्यक्रम की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी है।
जिले में गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, संत पल्टूदास, पंतजलि योग पीठ, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि, चिन्मय मिशन, गोमती मित्र मंडल के साथ कई अन्य संगठन व संस्थाएं योग अभ्यास कराती हैं।
विज्ञापन
इन संस्थाओं ने रविवार को विविध स्थानों पर योग का बड़ा कार्यक्रम रखा है। गायत्री मिशन और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में खुर्शीद क्लब मैदान के साथ जिले भर के 24 स्कूल कॉलेजों में योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संत पलटूदास योग परिवार की ओर से सुबह साढ़े चार से छह बजे तक शहर के पर्यावरण पार्क में योग सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद शहर में रैली निकलेगी। फिर 10 बजे से चार बजे तक पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया है। इसी तरह योग गुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योग पीठ की ओर से शहर के पंत स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इन सभी कार्यक्रमों में 500 से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियां शनिवार की शाम तक तकरीबन पूरी कर ली गई।
विश्व योग दिवस पर रविवार को जिले में आयोजित योग कार्यक्रमों को सफल बनाने में डॉ. सुधाकर सिंह की महती भूमिका है। उन्होंने कई लोगों को प्रशिक्षण दिया है जो रविवार को योग सिखाएंगे।
सभी संस्थाओं व समितियों को एकजुट करके कार्यक्रम कराने का प्रयास कर रहे हैं। योग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि योगासन से शरीर में जितनी भी तनाव वाली बीमारियां होती हैं कम हो जाती है। योगासन से शरीर और प्राणायाम से मन को मजबूती मिलती है।
भौतिक साइंस केवल फिजिकल हेल्थ दुरुस्त कर सकती हैं लेकिन योग से संपूर्ण स्वास्थ्य बढ़िया होता है। डॉ. सुधाकर ने बताया कि योग से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक पर कंट्रोल होता ही है साथ ही सभी मनोवैज्ञानिक बीमारियां दूर होती हैं। योग करने वाला व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार नहीं होता है।
संत पलटूदास योग परिवार के योग गुरू धर्मेंद्र ने बताया कि योगासन योग का हिस्सा है। योग से समस्त बीमारियां दूर होती हैं। इसका असर एक हफ्ते में दिखने लगता है। योग शरीर की कोशिकाओं पर काम करता है। हालांकि, जो मर्ज ऑपरेशन की स्थिति में आ जाता है उसमें योग काम नहीं करता।