फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 roads will be constructed with five crore rupees

Sultanpur News: पांच करोड़ रुपये से होगा 15 सड़कों का निर्माण

Wed, 28 Jun 2023 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
15 roads will be constructed with five crore rupees
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में पांच करोड़ रुपये से 15 सड़कों का निर्माण कार्य होगा। बुधवार को जिले के दौरे पर पहुंची सांसद मेनका गांधी ने सड़कों के निर्माण की आधारशिला रखी।
विज्ञापन





जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चोरमा गांव में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनने वाली इन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि सड़कें क्षेत्र के विकास का आईना होती हैं। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जनसमुदाय को बताया।
विज्ञापन



कहा सरकार ने गरीबों का चौतरफा विकास किया है। आवास शौचालय, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त अनाज योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा है। इसके बाद सांसद ने मलवा गांव में राम सुफल वर्मा के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताने के साथ ही रामदासपुर, सौरमऊ के लंबरदार का पुरवा में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में भी हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले हाईवे के असरोगा टोल प्लाजा पहुंचने पर सांसद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 29 जून को भी सांसद विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed