फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 additional buses will run on Diwali, passengers will get convenience

Sultanpur News: दीपावली पर चलेंगी 15 अतिरिक्त बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
15 additional buses will run on Diwali, passengers will get convenience
यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने पर बढ़ाए जाएंगे नियमित बसों के फेरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर डिपो को 15 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश दिया है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी रूट पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुल्तानपुर डिपो भी अतिरिक्त बसें इन रूटों पर चलाएगा। जरूरत के हिसाब से अनुबंधित बसों का भी संचालन किया जाएगा।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने दीपावली व छठ पर्व पर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रमुख महानगरों में अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। मंगलवार से 10 नवंबर के बीच अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस कड़ी में सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली के लिए पांच, सुल्तानपुर से लखनऊ-कानपुर के लिए पांच व सुल्तानपुर से लखनऊ-आजमगढ़ के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। 31 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखा जाएगा। इस अवधि में अनुबंधित बसों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या विमल राजन ने बताया कि अतिरिक्त बसों के चलने से रोडवेज की आय बढ़ेगी। इसके साथ ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को राजस्व के अनुरूप बसों के फेरे बढ़ाने का निर्देश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed