{"_id":"5935a8324f1c1b14388b45ec","slug":"1496688704133-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 परिवारो के चेहरे पर पुलिस ने बिखेरी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 परिवारो के चेहरे पर पुलिस ने बिखेरी मुस्कान
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन स्माइल के जरिए 33 बच्चे तलाशे
क्रासर
एसपी के आदेश पर 17 थानों में चलाया गया अभियान
फोटो संख्या-52
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बिछड़े बच्चों को खोज निकालने के लिए 17 थाना क्षेत्रों में चलाए गए ऑपरेशन स्माइल के जरिए पुलिस ने 33 बच्चों को बरामद किया है। सोमवार को बरामद बच्चों को पुलिस अधीक्षक ने परिवारीजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया। एसपी ने अच्छी तरह से काम करने वाले तीन दरोगाओं को पुरस्कार भी दिया है। अपने लापता बच्चों को पाकर परिवारीजन खुश हो गए।
पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने जिले में लगातार गायब हो रहे नाबालिग व बालिग की तलाश के लिए 17 थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन स्माइल चलाने का आदेश दिया था। ऑपरेशन स्माइल के तहत जिले के सभी थानों में एक जून से 31 जून तक थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचकों ने लगातार मेहनत की। ऑपरेशन स्माइल के जरिए कुल 33 बच्चे बरामद किए गए। इनमें नौ बच्चे बालिग थे। एसपी ने बताया कि कुड़वार, धम्मौर, कोतवाली देहात, कूरेभार, चांदा, मोतिगरपुर और कोतवाली नगर में दर्ज गुमशुदगी के तहत बच्चों को बरामद किया गया है। एसपी ने ऑपरेशन स्माइल के तहत तेजी से काम करने वाले दरोगा सैफुल्ला अहमद, एसआई चौरसिया को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार दिया है, जबकि दरोगा सुरेश पांडेय को एक हजार रुपये का इनाम दिया है। सोमवार को बरामद बच्चों को पाकर उनके परिवारीजन खुश हो गए। इस मौके पर एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ धर्मेंद्र सचान, सीओ नवीना शुक्ला समेत कई पुलिस कर्मी और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।