{"_id":"5935a4974f1c1b14388b45b9","slug":"149668778116-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माध्यमिक स्कूलों में क्रय सामग्री का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माध्यमिक स्कूलों में क्रय सामग्री का होगा सत्यापन
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक स्कूलों में होगा
क्रय सामग्री का सत्यापन
क्रासर
रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बीते दिनों क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल योजना लागू की गई थी। योजना के तहत पहले चरण में जिले में जीजीआईसी गौरीगंज, ढेमा, सोनारीकलां व शाहगढ़ तथा जीआईसी टीकरमाफी व फुरसतगंज का चयन किया गया था। चयनित विद्यालयों के भवनों की मरम्मत व परिसर को साफ-सुथरा करने के बाद फर्नीचर, क्रीड़ा व विज्ञान सामग्री क्रय करने के लिए धनावंटन किया गया था। धनावंटन के बाद विद्यालयों ने बीते दिनों सामग्री क्रय कर डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डीएम योगेश कुमार ने सभी छह विद्यालयों की ओर से क्रय की गई सामग्रियों की उपयोगिता व गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया है। निर्णय के क्रम में डीएम ने संबंधित तहसील के एसडीएम को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन दिन में विद्यालय की ओर से क्रय की गई सामग्रियों की सत्यापन रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डेडलाइन में सत्यापन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट नहीं देने पर एसडीएम व क्रय सामग्री में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।