फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   148 teachers will be honored on Teachers Day

148 अध्यापक शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

Thu, 03 Sep 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 148 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की तरफ से पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद तिवारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री वेदपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्र व महामंत्री उमाशंकर सिंह भी समारोह में शिरकत करेंगे। पूरे जनपद से शिक्षक प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को संघ की एक बैठक सिरवारा रोड पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed