{"_id":"65e0d83373f43b28fa09a754","slug":"144-students-left-sanskrit-board-exam-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-110424-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 144 विद्यार्थियों ने छोड़ी संस्कृत बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 144 विद्यार्थियों ने छोड़ी संस्कृत बोर्ड परीक्षा
Fri, 01 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के चार केंद्रों पर हुई। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा के 382 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी जबकि 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के 255 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 76 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक उत्तर मध्यमा के 227 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी जबकि 21 विद्यर्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को उत्तर मध्यमा की चित्रकला विषय की परीक्षा होगी। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि सभी चारों केंद्रों पर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। शुक्रवार को प्रथम पाली में चित्रकला विषय की परीक्षा होगी।