{"_id":"5cd316dcbdec22077e09ac81","slug":"141557337820-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी एसयूवी पलटी, दो की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी एसयूवी पलटी, दो की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातियों से भरी एसयूवी पलटी, दो की मौत, नौ घायल
अमेठी। बाराबंकी के बेलवा से गोरियाबाद जामों जा रही बारातियों की एसयूवी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई।
नौ बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बारातियों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार बारातियों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी शिव किशोर की बारात मंगलवार की रात अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के गोरियाबाद जा रही थी।
बारात में ही एक एसयूवी भी शामिल थी। एसयूवी पर 11 लोग सवार थे। एसयूवी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में नफीस उर्फ रवि (24) पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी लोहिया वार्ड थाना हैदरगढ़ और राम औतार (38) पुत्र खुशीराम निवासी मूर्तिया लोनी कटरा जिला बाराबंकी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरिकुमार, आसिफ, राजेंद्र कुमार, रामलाल, महेश, रामदेव, हरिबक्स, बृजेश और सत्यदेव घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हरिकुमार, महेश, रामदेव और बृजेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।