{"_id":"59a6efa74f1c1b1a278b491a","slug":"141504112551-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की रंगोली ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की रंगोली ने मोहा मन
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की रंगोली ने मोहा मन
फोटो संख्या-30
भादर (अमेठी)। बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय सेटेलाइट परिसर टीकरमाफी में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी संकाय के छात्रों ने डिजिटल इंडिया विषय पर फूलों के पत्तों, पंखुड़ी, रंगों एवं अनाज के दानों से विषय को उकेरा। कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया पर संयोजक भावना दयाल ने प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य न केवल आवश्यक ज्ञान विकसित करना है बल्कि निर्माण और संभावनाओं की क्षमता व मानसिकता को भी उजागर करना है। निर्णायक मंडल ने अव्वल रंगोली का चयन करते हुए प्रतिभागियों को सराहा। इस मौके पर डॉ. विकास उपाध्याय, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।