फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   137 workers from Gujarat, Haryana and Haridwar arrived

गुजरात, हरियाणा व हरिद्वार से पहुंचे 137 श्रमिक

Sun, 03 May 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
137 workers from Gujarat, Haryana and Haridwar arrived
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में गुजरात, हरियाणा व हरिद्वार से जिले में 137 श्रमिक दो दिनों में पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने श्रमिकों की स्क्रीनिंग के शुरू कर दी है। कुछ श्रमिकों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से दो लाख रुपये में एक निजी बस रिजर्व करके बल्दीराय के वल्लीपुर में 21 लोग रविवार को पहुंचे। बस से सूरत से अन्य जगहों को मिलाकर 41 लोग चले थे। इसमें 21 लोगों के एक साथ वल्लीपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर बल्दीराय के चिकित्सकों की टीम डॉ. राजेेश कुमार की देखरेख में वल्लीपुर पहुंच गई। चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग में सभी का स्वास्थ्य ठीक पाए जाने पर उन्हें पूरे जोधी के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रिया सिंह ने बताया कि सूरत से आए लोगों को 21 दिन के लिए क्वारंटीन कराया गया है। शहर के गनपत सहाय पीजी कॉलेज में शनिवार को हरियाणा से बस से 96 श्रमिक बस से लाए गए।

सूचना मिलने पर डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम विद्यालय पहुंचकर श्रमिकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। रविवार को विद्यालय में हरिद्वार (उत्तराखंड) से बस से 20 लोग लाए गए। उनकी भी स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। नोडल अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद सभी को 21 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। स्क्रीनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed