{"_id":"6a0f48d38652f657b4073fa6","slug":"135-teachers-gave-their-consent-to-become-acting-headmasters-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-156814-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने की 135 शिक्षकों ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने की 135 शिक्षकों ने दी सहमति
Thu, 21 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक की तैनाती के लिए बृहस्पतिवार को वरिष्ठता सूची में शामिल 500 शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दूबेपुर में सहमति पत्र भरने के लिए बुलाया गया। इसमें से 135 शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिए सहमति दी, 156 ने अपनी लिखित असहमति जाहिर की, जबकि 209 शिक्षक अनुपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को सभी 14 ब्लॉकों व नगर क्षेत्र के शिक्षकों को बुलाया गया। अलग-अलग काउंटर बनाकर शिक्षकों के सहमति व असहमति पत्र लिए गए। शुक्रवार को भी सहमति और असहमति लेने की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें 500 शिक्षकों को बुलाया गया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन और बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जिन शिक्षकों की पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती हुई थी, उस आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें दोबारा अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षकों को बीआरसी दूबेपुर में उपस्थित होकर सहमति और असहमति पत्र देना अनिवार्य है, जो अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जाएगा।