फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   135 crore rupees will be spent to remove electric wires and poles from school premises.

Sultanpur News: 135 करोड़ से विद्यालय परिसरों से हटेंगे बिजली के तार व खंभे

Wed, 15 Oct 2025 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
135 crore rupees will be spent to remove electric wires and poles from school premises.
प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन। - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। परिषदीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के ऊपर से गुजरे विद्युत तार व परिसर में लगे खंभों को अब हटाया जा सकेगा। शासन ने इसके लिए 135 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विभाग ने पूर्व में सर्वे कराया था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे में 179 परिषदीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में इस तरह की दिक्कतें मिली थीं। जयसिंहपुर तहसील के 35 विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। जयसिंहपुर क्षेत्र के जिन विद्यालयों से तार और पोल हटाए जाएंगे, उनमें प्राथमिक विद्यालय पेमापुर भटपुरा, सोनारा, अशरफपुर, वैदहा, पटना, मदुरी, बापूनगर, ढेमा, सेवतरी, पारसपट्टी, गोशैसिंहपुर द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय भभोट समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन खतरनाक तारों की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे विद्यालयों में भेजने से डरते थे, जिसके चलते कई स्कूलों में छात्र संख्या पर भी असर पड़ा था। अब तारों और पोलों के हट जाने से न केवल इस समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विश्वास भी बढ़ेगा और विद्यालयों में छात्र संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर तक पूरा होगा काम
कार्य के लिए संबंधित फर्मों का चयन कर लिया गया है। नवंबर माह तक सभी विद्यालय परिसरों से विद्युत तार और पोल हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- संजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed