फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   छिटपुट झड़पों के बीच पड़े 56.45 फीसदी वोट

छिटपुट झड़पों के बीच पड़े 56.45 फीसदी वोट

Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
छिटपुट झड़पों के बीच पड़े 56.45 फीसदी वोट
छिटपुट झड़प के बीच 56.45 फीसदी मतदान
विज्ञापन



सुल्तानपुर। छठे चरण में जिले की लोकसभा सीट का चुनाव रविवार को नोकझोंक व छिटपुट झड़पों के बीच संपन्न हो गया। संसदीय क्षेत्र में 56.45 फीसदी वोट पड़े।


मतदान समाप्ति के बाद भाजपा, कांग्रेस व गठबंधन समेत 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। वोटिंग के दौरान सूचनाओं पर अधिकारी व पुलिस टीमें इधर-उधर भागती रहीं।


शाम करीब छह बजे मतदान की समाप्ति पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद अधिकारियों ने ईवीएम को अमहट स्थित मंडी समिति में जमा कराना शुरू कर दिया।


देर रात तक ईवीएम जमा होती रहीं। मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम दिव्य प्रकाश गिरि और एसपी अनुराग वत्स समेत अन्य अधिकारी लगातार बूथों का दौरा करते रहे।
विज्ञापन



छठे चरण में सुल्तानपुर लोकसभा सीट के लिए रविवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों को छोड़कर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में करीब सैकड़ा भर बूथों पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ जगह डेढ़ घंटे बाद ईवीएम बदलने पर पोलिंग शुरू हो सकी। इन बूथों पर मतदान के लिए सात बजे से ही कतार लगी थी। मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं।


ईवीएम परखने के लिए बूथों पर पहले मॉकपोल कराया गया। पहले दो घंटे में मतदाताओं ने जमकर वोट डाले। हालांकि वोटिंग के दौरान सुबह से ही कहीं बूथ कैप्चरिंग तो कहीं मतदाताओं को रोकने की शिकायतें होती रहीं।


सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के मायंग बूथ पर भाजपा व गठबंधन प्रत्याशी आमने-सामने हो गए। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के तेरएं में वोट को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हो गई।


इसी विधानसभा क्षेत्र के रूपी का पुरवा गांव में एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने पर दबंगों ने उसे पीट दिया। घटना में पुलिस ने दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों पर दो पक्ष भिड़ गए। इसौली में कई मतदान केंद्रों से नोकझोंक की सूचनाएं आती रहीं। इस पर अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचते रहे।


फिलहाल मामूली मारपीट व नोकझोंक से मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा। जिले में शाम छह बजे अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोटिंग समाप्त हो गई। लंभुआ के तीन, कादीपुर के चार व इसौली के दो बूथों पर छह बजे के पहले मतदाताओं की कतार लगी होने की वजह से वहां छह बजे के बाद तक मतदान कराया जाता रहा।


मतदान समाप्ति तक 56.45 फीसदी वोट पड़े थे। जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने 56.45 मतदान की पुष्टि की। चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सुबह से ही डीएम दिव्य प्रकाश गिरि, एसपी अनुराग वत्स, एडीएम हर्षदेव पांडेय, एडीएम वित्त उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन समेत सभी एसडीएम व सीओ बूथों के निरीक्षण में लगे रहे।



प्रेक्षक विनोद कुमार सिंह, मंडलायुक्त अयोध्या मनोज कुमार मिश्र, आईजी अयोध्या संजीव गुप्ता ने कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम व वीवीपैट को अमहट के मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed