फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ट्रक पर लद रही ईवीएम को लेकर बवाल

ट्रक पर लद रही ईवीएम को लेकर बवाल

Wed, 08 May 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पर लद रही ईवीएम को लेकर बवाल

विज्ञापन
स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकालने पर बवाल

गौरीगंज। स्ट्रांग रूम बनाए गए मनीषी महिला पीजी कॉलेज गेट पर बुधवार को ट्रक पर ईवीएम लदती देख कांग्रेसियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मशीनों को ट्रक पर लादने से मना कर दिया और इसकी सूचना पार्टी नेताओं व अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने जिलाध्यक्ष को मशीनों का सीरियल दिखाते हुए उन मशीनों को रिजर्व में बताया।

जिले में छह मई को मतदान संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम बनाए गए मनीषी महिला पीजी कॉलेज में अमेठी, जगदीशपुर विधानसभा व उससे सटे इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में गौरीगंज व तिलोई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व वीवीपैट रखवाए गए थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे मनीषी महिला पीजी कॉलेज गेट पर खड़े एक ट्रक पर परिसर के भीतर से कुछ ईवीएम ट्रक पर लादी जा रही थीं। सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र कुछ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और गेट पर नीचे रखी मशीनों को ट्रक पर लादने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना था कि मतदान से पहले जिला प्रशासन की ओर से जिले में आई सभी ईवीएम की क्रमवार जानकारी दी गई थी। उसमें डेमो के लिए क्षेत्र में भेजी जाने वाली, प्रशिक्षण के निकाली गई, मतदान में प्रयोग होने वाली, मतदान के समय रिजर्व रखी गई सभी मशीनों की जानकारी शामिल थी।

जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते जिला प्रशासन के साथ ही पार्टी नेताओं को जानकारी दी। इस बीच सूचना पर पहुंचे सीडीओ प्रभुनाथ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष को रिजर्व में बची मशीनों की क्रमवार जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मशीनें कलेक्ट्रेट में स्थित बेयर हाउस ले जाई जा रही हैं जहां इनका बार कोड स्कैन कर सुल्तानपुर भेजा जाना है। इससे संतुष्ट होकर जिलाध्यक्ष व कांग्रेसी वापस चले गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के निर्देश पर उन्नाव जनपद से उन्हें 100 कंट्रोल यूनिट व 200 वीवी पैट रिजर्व के लिए मिले थे।

कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद स्ट्रांग रूम पहुंचे सेक्टरों मजिस्ट्रेटों की ओर से (रिजर्व के लिए दी गई बची हुई मशीनें) रिजर्व में दी गई मशीनों को परिसर के ही एक कक्ष में रखवा दिया गया था।

कहा कि आयोग की ओर से बची हुई सीयू व वीवी पैट को सुल्तानपुर जनपद को देने का आदेश मिला है। इन मशीनों को निकालकर कलेक्ट्रेट ले जाया जा रहा है जहां इसका बार कोड स्कैन करने के बाद सुल्तानपुर भेजा जाएगा। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं की जा रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन बिना सूचना दिए स्ट्रांग रूम बनाए गए विद्यालय परिसर से मशीनें निकाल रहा था। कुछ कार्यकर्ताओं की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।


सीडीओ व एडीएम भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा अतिरिक्त मशीन बताते हुए उनका सीरियल बताया गया। सीरियल का मिलान करने पर यह रिजर्व में रखी मशीनें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed