फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुल्तानपुर चैंपियन

मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुल्तानपुर चैंपियन

Fri, 06 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुल्तानपुर चैंपियन
मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुल्तानपुर चैंपियन
विज्ञापन

- बालिका वर्ग में अमेठी ने लहराया परचम
- तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का समापन
फोटो संख्या-5
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में आयोजित 63वें मंडलीय युवक क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया है। इसमें सुल्तानपुर को चैंपियनशिप का खिताब मिला। वहीं, बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अमेठी जिले की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि फैजाबाद व देवी पाटन मंडल के उपशिक्षा निदेशक सूरज नारायण मिश्र ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जिला विद्यालय निरीक्षक को गिरीश कुमार सिंह को दिया।

800 मीटर, 1500 मीटर व 5000 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में अमेठी की वंदना यादव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद, लंबी कूद व 800 मीटर दौड़ में भी अमेठी जिले की रूबी बौद्ध को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में शिवांकी अवस्थी ने बाजी मारी। इसी वर्ग की 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ में अमेठी की अंतिमा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ में अमेठी की ही रुचि पाल ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर दौड़ में सुल्तानपुर के गया प्रसाद अव्वल रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में सुल्तानपुर के आनंद दुबे ने बाजी मारी। अंत में घोषित नतीजे के बाद एथलेटिक्स ओवरऑल चैंपियनशिप, एथलेटिक्स एवं गेम ओवरऑल चैंपियनशिप तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम ओवरऑल चैंपियनशिप सुल्तानपुर को मिली। मुख्य अतिथि ने डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ. गुलाब सिंह को तीनों चैंपियनशिप की शील्ड प्रदान की। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्याम शंकर मिश्र, केडी सिंह, डॉ. रवींद्र प्रकाश सिंह, रणवीर सिंह, नवनीत सिंह व मनोज सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed