फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बैंक

बैंक

Fri, 14 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बैंक
आधार से लिंक नहीं हो पाए 62,769 किसानों के अकाउंट
विज्ञापन

- 89,669 कृषकों में करीब 26,900 के ही आधार लिंक
सुल्तानपुर। जिले के लघु व सीमांत श्रेणी के 89,669 किसानों को प्रदेश सरकार की किसान कर्ज माफी योजना के दायरे में शामिल किया गया है। कर्ज माफी के लिए सरकार की ओर से आधार कार्ड को खाते से लिंक कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। बैंक अधिकारियों की ओर से भी किसानों को इसकी गाइड लाइन बता दी गई है। फिर भी अभी तक महज 26,900 किसानों की ही आधार फीडिंग हो सकी है। 62,769 किसानों की आधार फीडिंग अभी खाते से नहीं हो सकी है। आधार लिंक न कराने वाले किसानों को अपने कर्ज माफी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रदेश सरकार की ओर से कर्ज माफी योजना से किसानों को एक बड़ी राहत मिली है। हालांकि सरकार की ओर से लघु व सीमांत कृषकों के लिए एक लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना के दायरे में आने वाले किसानों की संख्या 89,669 है। इसमें लघु व सीमांत कृषकों को शामिल किया गया है। जिले के किसानों की कर्जमाफी के लिए 506.86 करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार पर आएगा। कर्ज माफी के लिए जिला स्तर पर तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। पहली प्रक्रिया आधार सीटेड, दूसरी नॉन आधार सीटेड व तीसरी नॉन प्लाट सीटेड है। बैंक अधिकारियों की मानें तो करीब 30 फीसदी किसान ही अभी अपने खाते से आधार लिंक करा सके हैं। इस हिसाब से कर्ज माफी के दायरे में आने वाले 89,669 किसानों में अभी 62,769 कृषक आधार सीटेड प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके हैं। आधार सीटेड प्रक्रिया के तहत अभी तक करीब 26,900 किसानों के आधार ही खाते से लिंक हो सके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पहले चरण की प्रक्रिया आसान
पहले चरण में आसान प्रक्रिया के तहत किसानों के खाते में सीधे कर्ज माफी की धनराशि भेजे जाने की योजना है। इसके लिए किसानों को अपने खाते से आधार लिंक कराना है। सभी किसानों की सूची तहसील, ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर लगाई जाएगी। सूची संशोधन के बाद सबसे पहले आधार सीटेड प्रक्रिया में आने वाले किसानों का 10 अगस्त से कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सितंबर से होगी नॉन आधार सीटेड कृषकों की कर्ज माफी की प्रक्रिया
नॉन आधार सीटेड किसानों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी का गठन किया जाएगा। आधार लिंक कराने से छूटे किसानों की फाइलों की पड़ताल करने के बाद अधिकारियों की स्वीकृति मिलने पर सितंबर माह से कर्ज माफी प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। नॉन प्लाट सीटेड किसानों के लिए अक्तूबर माह में कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इनसेट
20 जुलाई तक मौका: एलडीएम
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कर्ज माफी योजना के दायरे में आने वाले करीब 30 फीसदी किसानों के ही आधार खाते से लिंक हैं। शेष किसानों के आधार जागरूकता की कमी से लिंक नहीं हो सके हैं। फिलहाल अभी किसानों को अपने आधार लिंक करवाने के लिए 20 जुलाई तक अवसर दिया गया है। जो किसान निर्धारित तिथि के भीतर आधार लिंक करवा लेंगे, उनके खाते में सीधे कर्ज माफी की धनराशि जा सकेगी। आधार लिंक कराने से वंचित किसानों के कर्ज माफी की प्रक्रिया अधिकारियों की गठित टीम की ओर से जांच- पड़ताल के बाद ही पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed