{"_id":"654691e862dba703d909cae4","slug":"127-complaints-received-during-sampoorna-samadhan-diwas-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-4946-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 127 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 127 शिकायतें
Sun, 05 Nov 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ में समाधान दिवस की सुनवाई करतीं डीएम। -संवाद
लंभुआ (सुल्तानपुर)। साहब! हम दिव्यांग अही। येका देखि के हमका सरकारी आवास मिला बा लेकिन गांव कै कुछ सरहंग लोग आवास नाय बनावै देत बाटेन। साहेब हमार आवास बनवाया। शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सदरपुर गांव के दिव्यांग राजेश कुमार ने शिकायत की। इस पर डीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग को मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
दिवस में कुल 127 शिकायतें आईं। मौके पर छह के निस्तारण का दावा किया गया। डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक व एसडीएम दीपक कुमार समेत अन्य ने शिकायतों की सुनवाई की।
सुनवाई के बाद डीएम ने मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण पुलिस व राजस्व टीम की ओर से करने को कहा। दिवस में संसारीपुर गांव के शकील अहमद, इमरान व सुरेश आदि ने गांव से बगल के गांव को जोड़ने के लिए बनवाए जा रहे खड़ंजे के निर्माण पर अड़ंगा लगाए जाने की शिकायत की। आरोप लगाया कि करीब 40 मीटर खड़ंजे को पड़ोसी गांव के प्रधान प्रतिनिधि व लेखपाल ने मिलकर रोक दिया है। मार्ग का निर्माण पूरा कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बसावनपुर गांव के संत प्रसाद त्रिपाठी ने शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान पर जामुन के एक पेड़ को कटवाकर निजी हित में उपयोग किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकारी धन का दुुरुपयोग किया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के ही जहनियांपुर गांव निवासी बैजनाथ ने कहा कि साहब कइयों बार शिकायत केहे लेकिन हमरे खेते कै पैमाइश नाय होति बा। लेखपाल सुनत नाय बाटेन, वे विपक्षी से मिला अहेन। एकरी वजह से हमार काम रुका बा। शिकायतों को सुनने के बाद डीएम व एसपी ने निस्तारण का निर्देश दिया।
अन्य तहसीलों में एसडीएम ने की सुनवाई
लंभुआ में डीएम की अध्यक्षता के अलावा अन्य चारों तहसीलों में तहसील स्तरीय अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई की। इसमें कुछ शिकायतों को निस्तारित कराने का दावा किया गया। जयसिंहपुर में एसडीएम अरविंद कुमार, कादीपुर में महेंद्र श्रीवास्तव, सदर में सीपी पाठक व बल्दीराय में एसडीएम विदुषी सिंह ने सुनवाई की। शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को दिया गया।