फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1.24 lakh students will participate in discussion on examination

Sultanpur News: परीक्षा पे चर्चा में शामिल होंगे 1.24 लाख विद्यार्थी

Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
1.24 lakh students will participate in discussion on examination
सुल्तानपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए पीएम की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। यूपी व सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में एक लाख 24 हजार 236 विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा में जिले के 95906 यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के 28303 विद्यार्थियों को शामिल होना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 14 जनवरी तक विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवें संस्करण में कक्षा छह से इंटर तक के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर 14 जनवरी तक पंजीकरण के बाद कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों से बात करेंगे। बच्चे प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे हैं। इसमें जिले के भी विद्यार्थियों को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करना होगा आवेदन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए पोर्टल पर आवेदक को अपना ब्योरा दर्ज करना होगा। पांच प्रश्न पूछे जाएंगे, चार विकल्प दिए जाएंगे। सही उत्तर का चयन करने के बाद इसे सबमिट करना होगा। सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। 14 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed