{"_id":"5af1f06d4f1c1b042e8b7ba1","slug":"121525805165-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी
Updated Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
408 शिक्षामित्रों को नौ माह बाद मिलेगा मानदेय
सुल्तानपुर। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 408 शिक्षामित्रों को जल्द मानदेय मिलेगा। शासन ने मानदेय के लिए दो करोड़ 55 लाख रुपया भेजे हैं। 408 शिक्षामित्रों को सितंबर 2017 से मानदेय नहीं मिल रहा था।
मानदेय की मांग को लेकर 408 शिक्षामित्र कई बार बीएसए व लेखाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। नौ माह से मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई थी। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक ने दो करोड़ 55 लाख की ग्रांट जिले को भेजी है। इस राशि से जिले के 408 शिक्षामित्रों को करीब छह माह का मानदेय मिल सकेगा। मानदेय की राशि मिलने पर शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है।
सुबह 7 से 11 तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल
सुल्तानपुर। गर्मी एवं लू को देखते हुए जिले के कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर सुबह सात बजे से 11 बजे तक विद्यालयों का समय किया गया है। पूर्व में सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक विद्यालय संचालित हो रहे थे।