{"_id":"59dd00984f1c1bec538b6ca9","slug":"121507655832-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला समेत आठ को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने महिला समेत आठ को पीटा
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला समेत आठ को पीटा
क्रासर
दो की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। दवा कराकर घर लौट रही एक महिला को दबंगो ने लाठी-डंडे से पीट दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजन महिला को बचाने दौड़े तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा। दबंगों की पिटाई से आठ लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर लिया है।
बलदीराय थाना क्षेत्र के पूरे धौकल पाठक मजरे नंदरई गांव निवासी प्रतिमा पाठक पत्नी अरुण पाठक अपने देवर अर्जुन पाठक के साथ सोमवार को विंदेशवरीगंज (बहुरावां) बाजार से दवा कराने गई थी। देवर व भाभी दवा कराकर घर लौट रहे थे। वे दोनों गांव के समीप पहुंचे ही थे कि दबंगों ने महिला का हाथ पकड़कर खींच लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजनों को भी दबंगों ने पीटा। दबंगों की पिटाई से अरुण पाठक, प्रतिमा पाठक, पूजा, नीलम, जयप्रकाश, रिंकी, ओमप्रकाश, अल्पना घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रतिमा व रिंकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अरुण पाठक ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसओ शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है।
इनसेट
चिकित्सक की बाइक चोरी
चांदा। प्रतापपुर कमैचा सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमित कुमार मौर्य की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।