{"_id":"599c638c4f1c1bc7578b45dc","slug":"121503421324-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से
साइकिल सवार छात्र की मौत
क्रासर-
एक की हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर
मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ओदरा गांव के पास मंगलवार की सुबह साइकिल सवार दो छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी दिलशाद का बेटा अयान (13) और इसी गांव के मुजीब अहमद का बेटा शहनवाज (14) क्षेत्र के कमनगढ़ के पास स्थित तस्लीमा नसरीन कॉलेज के छात्र थे। दोनों छात्र मंगलवार की सुबह घर से साइकिल पर बैठकर स्कूल जा रहे थे। दोनों गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में शहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल अयान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृत छात्र के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।