फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12 km cycling... then a stellar performance on the field; Palak won silver.

Sultanpur News: शिक्षक दंपती का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन

Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
12 km cycling... then a stellar performance on the field; Palak won silver.
सड़क पर शव रखने लगा जाम 
कादीपुर(सुल्तानपुर)। कुम्ही डड़िया गांव में शिक्षक दंपती की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार को दोनों के शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। धोपाप घाट पुल से सटे राईबीगो गांव के पास शव रखकर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग पर अड़ गए। ढाई घंटे तक कादीपुर-धोपाप मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और परिजन की सुरक्षा का लिखित आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की सोमवार देर रात निजी स्कूल में बने घर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार भोर चार बजे दोनों के शव घर पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले। धोपाप घाट पुल के पास राईबीगो गांव पहुंचते ही घरवालों ने दोनों के शव सड़क पर रख दिए। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:20 बजे शुरू हुए प्रदर्शन से कादीपुर-धोपाप मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग करने लगे। शिक्षक संघ से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एएसपी बृजनारायण सिंह, एसडीएम विनीत कुमार और सीओ विनय गौतम ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गिरफ्तारी के स्पष्ट आश्वासन के बिना शव उठाने को तैयार नहीं हुए।
बेटे की सुरक्षा का लिखित आश्वासन
एएसपी ने 48 घंटे के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व मृतक मुकेश सिंह के पुत्र अभ्युदय की सुरक्षा का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 11:40 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में धोपाप घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र अभ्युदय सिंह ने नम आंखों से माता-पिता को मुखाग्नि दी। एएसपी ने बताया कि पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ढाई घंटे जाम में लगीं वाहनों की कतारें
प्रदर्शन के कारण कादीपुर-धोपाप मार्ग पर सुबह करीब 9:20 बजे से 11:40 बजे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन सवारों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन समाप्त होने और शव हटने के बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।


शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, गोंडा के जिला संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, जिला उपाध्यक्ष, रमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, रणवीर सिंह, वैभव भटनागर, दीपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विनय प्रजापति सहित अन्य शिक्षक नेता शामिल रहे।

सड़क पर शव रखने लगा जाम 

सड़क पर शव रखने लगा जाम 

सड़क पर शव रखने लगा जाम 

सड़क पर शव रखने लगा जाम 

सड़क पर शव रखने लगा जाम 

सड़क पर शव रखने लगा जाम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed