फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12 found corona positive

12 बंदी मिले पॉजिटिव

Sun, 04 Apr 2021 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
12 found corona positive
सुल्तानपुर। जिला कारागार में निरुद्ध 12 बंदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। एक साथ दर्जनभर बंदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अन्य बंदियों के साथ कारागार विभाग के कर्मचारी भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन

अन्य लोगों के संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर रविवार को दमकल कर्मियों की टीम से जेल की बैरकों के साथ ही परिसर को सैनिटाइज कराया गया। चिकित्सकों के साथ कारागार पहुंचकर सीएमओ ने बंदियों की सैंपलिंग भी कराई है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में पेशी पर गए बंदियों के शनिवार देर शाम लौटने पर जेल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मिथिलेश ने उनकी एंटीजन जांच की थी। जांच रिपोर्ट में पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डॉ. मिथिलेश ने इसकी जानकारी रात में ही सीएमओ को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र को फोन पर जानकारी देते हुए जेल को सैनिटाइज कराने की बात कही। रविवार की सुबह अग्निशमन विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर कारागार की बैरकों के साथ परिसर को सैनिटाइज किया।
तीन चिकित्सकों के साथ जिला कारागार पहुंचे सीएमओ ने जेल के बंदियों का एंजीटन टेस्ट कराया है। रविवार को हुई जांच में सात बंदी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कारागार में निरुद्घ 12 बंदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य व कारागार प्रशासन में खलबली मच गई है।
संक्रमित पाए गए मरीजों को एल टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि जिला कारागार में 12 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें अमहट स्थित एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कारागार में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
अमेठी में तीन और मिले पॉजिटिव
गौरीगंज। जिले में रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक व दो अप्रैल को 1,429 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। रविवार को आई रिपोर्ट में 1,426 की रिपोर्ट निगेटिव तो भादर के कन्हई पांडेय का पुरवा, जगदीशपुर के इंडोगल्फ व पालपुर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को आइसोलेट करते हुए बचाव कार्य शुरू कराया गया है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 24 है। संक्रमण नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ अभियान के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। (संवाद)

आचार संहिता उल्लंघन का केस
जामो। क्षेत्र के गांव कटारी में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार श्यामलाल ने समर्थकों के साथ 28 मार्च को लाउडस्पीकर लगाकर बैठक की थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने जामो एसएचओ अंगद सिंह को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जांच के बाद एसएचओ ने बिना अनुमति मीटिंग करने के मामले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed