फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   43 डिग्री पारा भी नहीं ठंडा कर पाया वोटरों का जोश

43 डिग्री पारा भी नहीं ठंडा कर पाया वोटरों का जोश

Sun, 12 May 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
43  डिग्री पारा भी नहीं ठंडा कर पाया वोटरों का जोश
43 डिग्री पारा भी नहीं ठंडा कर सका वोटरों का जोश
विज्ञापन



सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान 43 डिग्री सेल्सियस पारा भी वोटरों के जोश को ठंडा नहीं कर सका।


शहर समेत ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। सुबह मौसम कुछ अनुकूल रहने से बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं।


दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के बीच कुछ बूथों पर सन्नाटा पसर गया लेकिन दोपहर बाद बूथों पर वोटर फिर उमड़ पड़े।


शहरी व ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।


जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाता सुबह ही वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।


सुबह के समय शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के पोलिंग बूथों पर वोटरों की भीड़ लग गई। लगभग सभी बूथों पर मतदाता इस बात की चर्चा करते रहे कि सुबह के समय वोट डाल लिया जाए, जिससे दोपहर में कड़ी धूप से बचा जा सके।
विज्ञापन



नौ बजे के बाद धूप तेज होने पर बुजुर्ग मतदाताओं ने छाते का सहारा लिया। दोपहर के समय सूरज की तपिश तेज होने पर मतदान केंद्रों पर भीड़भाड़ धीरे-धीरे कम होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर दो बजे तक अधिकतम पारा 43.0 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ कम हो गई। दिनभर भीषण गर्मी होने के बावजूद मतदाताओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा।


शहर समेत ग्रामीण अंचलों में दिनभर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर आते रहे। शाम को धूप कम होने पर बूथों पर फिर से वोटरों की लंबी कतारें लग गईं।



दोपहर के समय सूरज की तपिश बढ़ने से मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के मतदान केंद्रों पर दोपहर करीब एक बजे मतदाताओं की भीड़ नदारद थी। इसी तरह कई अन्य बूथों पर भी दोपहर में वोटरों की संख्या काफी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed