{"_id":"5b6ddac74f1c1b97528b461b","slug":"11533926087-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर चाकू से हमला
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर चाकू से हमला
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में इमरजेंसी विंग में ड्यूटी के दौरान एक वार्ड बॉय पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वार्ड बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त अस्पताल परिसर की चौकी में कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे अस्पताल कर्मियों को कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
यह घटना वार्ड बॉय राजन तिवारी (35) के साथ हुई। राजन अस्पताल के आवास में सपरिवार रहता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे राजन की ड्यूटी इमरजेंसी विंग में थी। तीन युवक वहां पहुंचे और राजन को बुलाकर बाहर लाए। तीनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में राजन को गंभीर चोटें आईं। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त जिला महिला अस्पताल में खुली चौकी पर एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।
राजन को अस्पताल में भर्ती किया गया। कोतवाल विष्णु कुमार मिश्र ने बताया कि राजन की तहरीर पर मोनू, इरफान निवासी गंदानाला व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचे कोतवाल ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर कर्मियों को शांत कराया।