फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अध0विक्ता हत्याकांड का खुलासा

अध0विक्ता हत्याकांड का खुलासा

Wed, 16 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अध0विक्ता हत्याकांड का खुलासा
अधिवक्ता की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश
विज्ञापन

सुल्तानपुर। एक पखवारे पूर्व हुई अधिवक्ता की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता की हत्या एक बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के केस को लेकर की गई थी। हत्या के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चांदा क्षेत्र में ग्राम इंदौरी के रहने वाले अधिवक्ता ओंकारनाथ यादव की गत 19 अप्रैल की सुबह लंभुआ जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। इंस्पेक्टर चांदा सुरेश कुमार मिश्र के मुताबिक विवेचना में पता चला कि मदारडीह गांव में बंजर की जमीन पर कैलाशी देवी पत्नी विश्वनाथ यादव का कब्जा था।
विज्ञापन


उक्त जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। उस निर्माण को रोकने के लिए कैलाशी देवी ने उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष वाद दाखिल किया था जिसमें अधिवक्ता ओंकारनाथ यादव थे। अधिवक्ता ओंकारनाथ को अवैध कब्जा धारकों एवं उनके संरक्षण दाताओं ने वाद वापस लेने के लिए धमकी देनी शुरू कर दी। ओंकारनाथ ने वाद वापस लेने से इन्कार कर दिया था। इसी रंजिश में लवीशंकर मिश्र निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ और बलराम यादव निवासी मदार डीह कोतवाली चांदा ने एक अन्य युवक के साथ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को हत्या में शामिल बलराम यादव को गुलालपुर खुर्द के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या के जुर्म को स्वीकार करते हुए पूरी घटना बताई। एसपी अमित वर्मा ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed