फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कर्मचारी कल्याण निगम से करनी होगी खरीदारी

कर्मचारी कल्याण निगम से करनी होगी खरीदारी

Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी कल्याण निगम से करनी होगी खरीदारी
कर्मचारी कल्याण निगम
विज्ञापन

से करनी होगी खरीदारी

क्रासर
नहीं होगी कोटेशन, टेंडर व प्रतिभूति की आवश्यकता
निगम के अधिशाषी निदेशक ने डीएम को भेजा पत्र


अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों/निगमों/उपक्रमों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं को स्टेशनरी के साथ ही कई अन्य सामानों की खरीदारी अब कर्मचारी कल्याण निगम से करनी होगी। शासन की ओर से जारी किया गया इस आशय का आदेश जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है।

जिले में संचालित होने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के समस्त कार्यालयों, निगमों, उपक्रमों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं को तमाम वस्तुओं की खरीदारी अब उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम से करनी होगी। शासन के आदेश पर निगम के अधिशाषी निदेशक ने इस आशय का एक पत्र जिला प्रशासन के पास भेजा है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के नियंत्रण वाले सभी सरकारी कार्यालयों के साथ ही उपरोक्त संस्थाएं अब स्टेशनरी, फर्नीचर, अलमारी व कार्यालय से जुड़े अन्य सामानों की खरीद प्रत्येक दशा में कर्मचारी कल्याण निगम से करें। यह भी कहा गया है कि इन सामानों का क्रय निगम के माध्यम से किए जाने पर कोटेशन, टेंडर एवं प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने निगम के अधिशाषी निदेशक की ओर से जारी पत्र प्राप्त होने के बाद सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर नियमानुसार नामित संस्थान से सामग्रियों को क्रय करने को कहा है। डीएम ने आवश्यक वस्तुओं के क्रय में कोई भी गड़बड़ी प्रकाश में आने पर जिम्मेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed