फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रधान पुत्र को शातिर अपराधी ने पीटा

प्रधान पुत्र को शातिर अपराधी ने पीटा

Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र को शातिर अपराधी ने पीटा
प्रधान के पुत्र को शातिर
विज्ञापन

अपराधी ने पीटकर लूटा
क्रासर
दर्जनों प्रधान व ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव

अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। हड़िया गांव में रविवार की शाम मनरेगा का काम देखने पहुंचे प्रधान पुत्र की शातिर बदमाश ने गुर्गों के साथ पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ही अपराधी ने प्रधान पुत्र के जेब में रखी रुपयों से भरी पर्स और सोने की चेन लूट ली। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्जकर शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। 24 घंटे भी नहीं बीते कि पुलिस ने एफआईआर में दर्ज लूट की धारा को विवेचना के दौरान हटा दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का 151 में चालान कर दिया। इससे नाराज दर्जनों प्रधान और ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

चांदा कोतवाली क्षेत्र के हड़िया सरपतहा गांव की प्रधान तपेसरा सिंह की ओर से हड़िया गांव में मनरेगा के तहत काम कराया जा रहा है। रविवार की शाम को प्रधान का बेटा संजीत सिंह हड़िया गांव पहुंचा था। जहां शातिर अपराधी इरशाद समेत चार लोग मौजूद थे। मिट्टी डालने को लेकर इरशाद ने प्रधान पुत्र पर हमला कर दिया। इरशाद, तबरेज, परवेज व आमिर ने लाठी-डंडे और तमंचे की बट से संजीत सिंह की पिटाई के बाद उसकी सोने क ी चेन और रुपयों से भरा पर्स लूट लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीण घायल संजीत को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल अनिल सोनकर ने संजीत से तहरीर ली। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रात में ही इरशाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed