{"_id":"597233524f1c1ba6088b46cd","slug":"11500656466-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्ज माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्ज माफी
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के डाटा फीडिंग की रफ्तार बढ़ी
क्रासर
47 फीसदी तक पहुंचा फीडिंग का ग्राफ
33,179 किसानों के डाटा हुए अपडेट
आज तक फीड करनी होगी कर्जमाफी की सूची
दो अधिकारियों की देखरेख में हो रही फीडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ऋण माफी योजना के दायरे में आने वाले किसानों का डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया में शासन के निर्देश पर तेजी आ गई है। एनआईसी से मिले आंकड़े के मुताबिक अब तक 71,143 किसानों में 33,179 किसानों के डाटा अपडेट किए जा चुके हैं। शनिवार तक हर हाल में कर्जमाफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची अपडेट कर दी जानी है। डाटा अपडेट करने में सुल्तानपुर जनपद अभी प्रदेश में 19वें स्थान पर है।
प्रदेश सरकार की ओर से केसीसी के तहत एक लाख रुपये तक लोन लेने वाले लघु व सीमांत किसानों के डाटा अपडेट किए जाने हैं। शासन की ओर से इसके लिए 21 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। बैंकों में सर्वर की समस्या की वजह से बुधवार तक लोन लेने वाले कुल किसानों में 30 फीसदी का ही डाटा अपडेट किया जा सका था। शासन के निर्देश पर कर्जमाफी के दायरे में आने वाले किसानों के डाटा अपडेट किए जाने के लिए विकास भवन में नौ काउंटर बनाए गए। एलडीएम व जिला कृषि अधिकारी की देखरेख में 19 बैंकों से डाटा मंगवाए गए। एनआईसी की ओर से बृहस्पतिवार तक हुई फीडिंग की अपडेट जारी कर दी गई है। जारी अपडेट के मुताबिक कर्जमाफी के दायरे में आने वाले 71,143 किसानों में बृहस्पतिवार की देर रात तक 33,179 कृषकों के डाटा अपडेट किए जा चुके हैं। प्रदेश स्तर पर डाटा अपडेट करने के कार्य में सुल्तानपुर जनपद को 19 वीं रैंक मिली है। अभी तक 47 फीसदी किसानों के ही डाटा अपडेट किए जा सके हैं। शेष 37,964 (53 फीसदी) किसानों के डाटा फीड करने के लिए शनिवार तक की मियाद निर्धारित की गई है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि शनिवार तक हर हाल में बचे हुए कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
इनसेट
निर्धारित समय पर पूरा होगा कार्य: सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने बताया कि डाटा अपडेट करने का कार्य विकास भवन में चल रहा है। बैंकों से मिल रही डिटेल के आधार पर अपडेटिंग का कार्य हो रहा है। शनिवार तक डाटा अपडेट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।