फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे परीक्षा शुल्क

20 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे परीक्षा शुल्क

Tue, 18 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
20 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे परीक्षा शुल्क
20 अगस्त तक जमा होगा परीक्षा शुल्क
विज्ञापन

क्रासर
बोर्ड ने जारी किया परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। वर्ष 2017-18 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपना परीक्षा शुल्क 20 अगस्त तक जमा कर सकेंगे। इस बार परीक्षा में शामिल हो रहे सभी तरह के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र व उनके शैक्षिक विवरण को अब ऑनलाइन किया जाएगा।

वर्ष 2017-18 की यूपी बोर्ड परीक्षा का शुल्क व आवेदन जमा करने के लिए बोर्ड की ओर से शिड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा शुल्क संस्था प्रधानाचार्य के पास अधिकतम 20 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। संस्था प्रधानाचार्यों की ओर से परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तो परीक्षा शुल्क की सूचना व छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन करने की डेडलाइन छह सितंबर निर्धारित की है। संस्था प्रधानाचार्य 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क 15 सितंबर तक कोषागार में जमा कर सकेंगे। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम सभी विद्यालयों को भेजकर नियत तिथि के अंदर शुल्क लेने, जमा करने और शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करवाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed